फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Pecent in Pithauragarh

जिला अस्पताल में एक ही दिन में 700 मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
More Pecent in Pithauragarh
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मुख्य फिजिशियन कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मौसम परिवर्तन और गर्मी के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस कारण जिला अस्पताल में एक ही दिन में उपचार के लिए 736 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर मरीज पीलिया, टाइफाइड, निमोनिया के थे, जबकि सामान्य दिनों में रोज 500 से 600 के करीब मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार सुबह नौ बजे जिला अस्पताल में पहुंचकर पड़ताल की। पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। अस्पताल भवन के अंदर भी हर तरफ मरीजों की भीड़ दिखी। मुख्य फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर के कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। डॉ. कुंवर ने बताया कि तेज गर्मी और मौसम परिवर्तन के कारण टाइफाइड, पीलिया, निमोनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ईएनटी सर्जन डॉ. विभोर ने बताया कि गला, कान, नाक से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य चिकित्सकों के कक्षों के बाहर भी लाइन लगी थी। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए 10 बजे कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। दिन में एक बजे तक भी पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाने के लिए मरीज या उनके तीमारदार खड़े रहे।
विज्ञापन

100 से अधिक अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, एक्सरे
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में पड़ताल के दौरान सोमवार को 100 अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी के लिए पहुंचे। एक्सरे कक्ष के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। इनमें से कुछ मरीजों को सीने में दर्द, कोई हड्डी, कोई सांस की समस्या से पीड़ित था। सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक मरीजों की भीड़ रही। घंटों से लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पैथोलोजी लैब के बाहर भी मरीज अपने ब्लड सैंपल देने के लिए लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं हो रही सर्जरी
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र सर्जन डॉ. एलएस बोरा के अवकाश पर जाने से सर्जरी संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सर्जन एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। इस कारण मरीजों को निजी क्लीनिकों में अपना उपचार कराना पड़ रहा है।

चार धाम ड्यूटी पर गए हैं एक फिजिशियन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में तीन फिजिशियन तैनात हैं। एक फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू चार धाम ड्यूटी पर गए हैं। डॉ. एमसी रजवार भर्ती मरीजों का रुटीन चेकअप कर इमरजेंसी में मरीजों को भी देख रहे हैं। मुख्य फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर अस्पताल में ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed