फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Cost of LPG Cylinder

Pithoragarh News: सड़क बंद होने से 1700 तक का पड़ रहा सिलिंडर

Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
More Cost of LPG Cylinder
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड में तेज बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है वहीं सड़क बंद होने से जरूरी सामान भी घर तक लाने में जेब काफी ढीली करनी पड़ रही है। पीएमजीएसवाई की डीडीहाट-देवीसूना-कौली-गराली सड़क दो माह से बंद है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को सिलिंडर घर तक पहुंचाने में 500 से 600 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों को 50 किमी की यात्रा भी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीडीहाट-कुणिया और डीडीहाट-हुनेरा सड़क जून से बंद है। आदिचौरा तक वाहन सिलिंडर छोड़ जाते थे लेकिन बारिश में डीडीहाट-आदिचौरा सड़क भी खस्ताहाल हो जाने से रसोई गैस सिलिंडर का वाहन आदिचौरा भी नहीं जा पा रहा है। इसके चलते कुणिया, हुनेरा सहित कई गांवों में सिलिंडर को घर तक लाने में भाड़े के ही 500 से 600 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीडीहाट-देवीसूना-कौली-गराली सड़क भी जून से बंद है। कौली और गराली जाने वाले ग्रामीणों को जौलजीबी से बलमरा के रास्ते गांव पहुंचना पड़ रहा है। 50 किमी की दूरी तय कर डीडीहाट जाना पड़ रहा है। सामान्य दिनों में ग्रामीण 25 किमी की यात्रा कर डीडीहाट पहुंच जाते थे। रसोई गैस सिलिंडर के साथ ही जरूरी सामान भी घर तक पहुंचाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई की सड़कों का पहली बारिश में ही बुरा हाल हो गया है। गराली तक पहुंचने वाले रसोई गैस सिलिंडर 1600 से अधिक दाम में लोगों की रसोई तक पहुंच रहे है। - दान सिंह कन्याल, सामाजिक कार्यकर्ता, गराली।


महंगाई के दौर में बंद पड़ी सड़कों ने गांव तक पहुंचने वाली हर चीज के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। पूर्व में जो सिलिंडर 200 रुपये में गांव तक पहुंचता था अब उसके लिए 500 से 600 तक अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं। - गोविंद राम, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, गराली।


बंद सड़कों को शीघ्र खोलने के लिए पीएमजीएसवाई को पूर्व में ही निर्देशित कर दिया गया था। गैस प्रबंधन को भी सिलिंडर के ढुलान दामों में हो रही बढ़ोतरी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। - अबरार अहमद, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed