{"_id":"5bf83235bdec2241975fea5d","slug":"monaika-pithoragarh-won-bronze-in-asian-martial-arts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन मार्शल आर्ट में पिथौरागढ़ की मोनिका ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन मार्शल आर्ट में पिथौरागढ़ की मोनिका ने जीता कांस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
मोनिका थापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स कमेटी की ओर से नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में पहली बार आयोजित एशियन मार्शल आर्ट में पिथौरागढ़ की खिलाड़ी मोनिका थापा ने कांस्य पदक जीता है। मोनिका ने 57 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में पंद्रह देशों के चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पदक विजेताओं को केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार और भारतीय ओलंपिक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करन सिंह चौटाला ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली मोनिका तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। मोनिका ने पिछले दिनों उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेल 2018 में कांस्य पदक जीता था। मोनिका वर्तमान में देहरादून में सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। मोनिका के पिता लक्ष्मण सिंह थापा ऑनररी कैप्टन सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
मोनिका ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और कोच सतीश जोशी को दिया है। मोनिका के पदक जीतने पर नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उत्तराखंड के चेयरमैन सुनील दत्त पांडेय, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, उप निदेशक डॉ.धर्मेंद्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती सैनी, जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन