फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Moldy tad small is big ...

बालक छोटा बड़ा है खोटा...

Tue, 04 Oct 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल/गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/थल/गंगोलीहाट Updated Tue, 04 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Moldy tad small is big ...
पिथौरागढ़ की रामलीला में क्रोधित परशुराम - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के रामलीला सदर और टकाना की रामलीला में तृतीय दिवस पर धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों का मन मोह लिया। तृतीय दिवस की रामलीला की शुरुआत सीता स्वयंबर से हुई। जनक दरबार में बंदीजन राजाओं को राजा जनक के प्रण की जानकारी देते हैं। कई राजा धनुष को तोड़ना तो दूर उसे हिला तक नहीं पाए।

विज्ञापन


राजाओं के नाकाम रहने पर राजा जनक राजाओं को उलाहना देते हैं। धरती को वीरों से विहीन बताते हैं। यह बात शेषावतार लक्ष्मण सहन नहीं कर पाते। लक्ष्मण कहते हैं-कही जनक जस अनुचित वाणी, कुल को दाग लगाता है। कंदुक इव ब्रह्मांड उठाऊ मेरे मन यह आता है। भगवान राम लक्ष्मण के गुस्से को शांत करते हुए कहते हैं-जनक की बातें योग्य न समझो, नहीं पहचाना है, हमको। कभी फूल खिलते हैं वृक्ष पर कभी पतझड़ कहलाता है।
विज्ञापन


इसके पश्चात महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम धनुष को तोड़ने आगे बढ़ते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान धनुष टूट जाता है। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम राज दरबार में आ पहुंचते हैं। धनुष टूटा देख बेहद क्रोधित परशुराम का लक्ष्मण प्रतिरोध करते हैं तो परशुराम कह उठते हैं-बालक छोटा बड़ा है खोटा, थोड़ा है नादान। लक्ष्मण कहते हैं-बार-बार मोहे परशु दिखाकर क्यों करते अभिमाना, जो कायर तुम्हें मिले मुनी जी, उन्हीं को तुम जा धमकाना। भगवान राम से संवाद के दौरान परशुराम उन्हें पहचान जाते हैं और कैलास की ओर चल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल की रामलीला में धनुष यज्ञ से परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। गंगोलीहाट की रामलीला में भी धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पिथौरागढ़ के पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती थे।

कनालीछीना में रामलीला आज से 
कनालीछीना। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज बिष्ट ने कहा कि कनालीछीना की रामलीला का 80वां मंचन बुधवार से किया जाएगा। क्षेत्र के बुजुर्ग गोपाल सिंह सिरोला ने बताया कि रामलीला का पहला मंचन वर्ष 1936 में हुआ था।


पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
पिथौरागढ़। पुलिस ने जिला मुख्यालय की रामलीला में किराएदारों का सत्यापन कराने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया अभियान रामलीला की समाप्ति तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed