फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mobile Tower in Dharchula

व्यास और दारमा घाटी में मोबाइल टांवर लगाने की मांग मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mobile Tower in Dharchula
धारचूला में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास और दारमा वैली मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर धारचूला बचाओ अभियान समिति संचार मंत्रालय को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि फाइव जी के दौर में सीमांत के लोग टूजी के लिए भी तरस रहे हैं। इसके बाद भी संचार सुविधा को ठीक करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

धारचूला बचाओ अभियान समिति ने अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से शनिवार को संचार मंत्रालय को पत्र भेजा। बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र व्यास घाटी और दारमा घाटी में लोग संचार सुविधा न होने से परेशान हैं। इसके बाद भी संचार सुविधा को ठीक करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा भारत और चीन सीमा पर नेपाल की संचार कंपनियां घुसपैठ कर रही हैं। इसके बाद भी इन कंपनियों की घुसपैठ रोकने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आदि कैलाश के व्यास घाटी के सात गांवों पंचाचूली क्षेत्र दारमा में 14 मोबाइल टावर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा संचार सेवा के बदहाल होने से सीमांत के बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा सपना बनी है। समिति ने गुंजी में एसबीआई की क्षेत्रीय शाखा की पूर्व की भांति संचालित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एसबीआई की क्षेत्रीय शाखा के नहीं चलने के कारण भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसएसबी सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र यहां पर पूर्व की भांति क्षेत्रीय शाखा संचालित करने की मांग की है। इस मौके पर धनुली बिष्ट, क्षमा गर्ब्याल, भीमराज सिंह नबियाल, दिनेश गुंज्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed