{"_id":"64b968bdc9f9611b5d0f6c84","slug":"mla-dhami-expressed-displeasure-over-careless-officers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-2155-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लापरवाह अधिकारियों को लेकर विधायक धामी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लापरवाह अधिकारियों को लेकर विधायक धामी ने जताई नाराजगी
Thu, 20 Jul 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में आपदा की तैयारियों को लेकर बैठक में विधायक हरीश और अन्य। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर विधायक हरीश धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विधायक ने कुछ विभागों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित बैठक में कालिका, ढुंगातोली और गलाती के ग्रामीणों ने एनएच कटिंग से कृषि भूमि, मंदिर खतरे की जद में आने की बात कहते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
खोतिला के ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को बनाने की मांग की। लूरकोट क्षेत्र में मोटर मार्ग कटिंग के दौरान स्कूली छात्रों सहित ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही परेशानी के समाधान की मांग की गई। जौलजीबी व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू ने गणा गांव के लिए प्रस्तावित पंपिंग योजना को शीघ्र बनाने को कहा। महीराज सिंह गर्ब्याल ने जल निगम की योजना में समय पर कार्य नहीं होने की शिकायत की। पूर्व प्रधान मनोज नगन्याल ने बलुवाकोट-तवाघाट सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा नहीं मिलने का मामला रखा।
विधायक हरीश धामी ने जल निगम, एनएच चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि मुख्यमंत्री से सीमांत क्षेत्र में लापरवाही से कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जाएगी। एनएचपीसी सुरक्षा विभाग के ग्रुप सीनियर मैनेजर आशीष दत्ता से खोतिला आपदा पीड़ितों के लिए सीएसआर से मदद करने कहा गया। वहां एसडीएम दिवेश शाशनी, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व प्रमुख विधि जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, विधायक प्रतिनिधि नृप गर्ब्याल, विक्रम दानू आदि मौजूद रहे।