फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Chandra Pant Saw Anvalaghat Water Scheme

आंवलाघाट पेयजल योजना से लोगों को जल्द मिलेगा नौ एमएलडी पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
MLA Chandra Pant Saw Anvalaghat Water Scheme
विधायक चंद्रा पंत आंवलाघाट पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्रवासियों के लिए पेयजल समस्याओं का स्थायी निस्तारण करने के लिए आंवलाघाट पेयजल परियोजना महत्वपूर्ण है। विधायक चंद्रा पंत ने परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को योजना का कार्य पूरा कर नगरवासियों को सुविधा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक चंद्रा पंत ने शनिवार को आंवलाघाट परियोजना का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कहा कि आंवलाघाट परियोजना से क्षेत्रवासियों को छह एमएलडी पेयजल आपूर्ति हो रही है। तीसरे कुएं के बनने के बाद बाद नगर के लोगों को तीन एमएलडी पानी और मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में शेष बचा कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सप्लाई के लिए बनी पेयजल लाइन को भी दुरुस्त करने को कहा। वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत ने कहा कि यह योजना पिथौरागढ़ नगर के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, ईई जल निगम रंजीत धर्मशक्तू, माला सौन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed