फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   MLA Chandra Pant

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर विधायक चंद्रा पंत ने गिनाई उपलब्धियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
MLA Chandra Pant
चंद्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ विस की समस्याओं के समाधान के लिए वो प्रयास कर रही हैं। एक साल के कार्यकाल में विस क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को वन चेतना भवन में हुई पत्रकार वार्ता में विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कराया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की तैनाती की गई। पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत के अथक प्रयासों से बेस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो पाया। 63 करोड़ से बनने वाले बेस अस्पताल के लिए 50 करोड़ रुपये अवमुक्त कराए गए हैं। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट की स्थापना की गई। 27 लाख की लागत से प्लाज्मा यूनिट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें 16 लाख रुपये केंद्र सरकार और शेष धनराशि विधायक निधि से दी गई है। तीन माह में इसका निर्माण की पूरा हो जाएगा। पूर्व मंत्री स्व. प्रकाश पंत के सहयोग से आंवलाघाट पेयजल योजना की डीपीआर तैयार की गई थी। आंवलाघाट में अतिरिक्त कार्य चल रहा है। दो माह के भीतर इस योजना से नौ एमएलडी पानी मिलने लगेगा। इस योजना से गुरंग देश के कई गांव लाभान्वित हुए हैं। नगर के रई, धनौड़ा और बस्ते के लिए दो करोड़ 80 लाख से नई योजना का कार्य किया जा रहा है। एडीबी योजना में नगर के सीवरेज के लिए 500 करोड़ की लागत से 30 वर्षों के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। थरकोट झील के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति कराई, शीघ्र ही इसका लाभ जनता को मिलेगा। एक साल में 93 किमी सड़क स्वीकृति कराई। 20 किमी सड़कों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 50 लाख रुपये स्वीकृत कराए। नगर की आंतरिक सड़कों के लिए चार करोड़ 80 लाख स्वीकृत कराए हैं। शीघ्र कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed