फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Missbehave by Sweepar in Pithauragarh Hospital

स्वेच्छक पर स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्रता का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Missbehave by Sweepar in Pithauragarh Hospital
पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ कार्यालय के बाहर विरोध करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल में कार्यरत एक सफाई कर्मी पर अभद्रता, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में डर का माहौल है। महिला अस्पताल की सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचीं महिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ डॉ. एचसी पंत से सुरक्षा मांगी। बताया कि एक महिला मरीज के साथ आया जिला अस्पताल का सफाई कर्मी आपात कक्ष में डॉक्टर, नर्स, उपचारिकाओं और अन्य कार्मिकों के साथ अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वे 24 घंटे लगातार काम कर रहे हैं।

इसके बाद भी उनके साथ हो रही अभद्रता से उनका मनोबल टूट रहा है। सभी महिला कर्मियों ने अभद्रता करने वाले सफाई कर्मी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने स्टाफ को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed