फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Minister Chufal in Askot

पेयजल मंत्री चुफाल ने किया स्कूल भवन और सड़कों का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Minister Chufal in Askot
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नये जीआईसी स्कूल भवन और छह किमी लंबे दो सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भ्रमण पर पहुंचे पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने 96 लाख रुपये की लागत से बने जीआईसी स्कूल के नये भवन के साथ ही तीन-तीन किमी ऊंचाकोट-मट्यूला और अस्कोट-चमलेख सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में तेज गति से विकासकर रही है। उन्होंने विधायक निधि से स्कूल में पांच लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी बनाने की भी घोषणा की। कहा कि वे क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार कार्य करते रहेंगे। राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिपं सदस्य विनीत पाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, एसडीएम केएन गोस्वामी, आरईएस के ईई पंकज कुमार आर्या, अस्कोट लोनिवि ईई आशुतोष कुमार, एई केदार सिंह बृजवाल, हेमंत, ठेकेदार चंद्रमोहन पाल, प्रधानाचार्य जीआईसी लक्ष्मण प्रसाद, प्रकाश पाल आदि रहे।
कारगिल शहीद जमन सिंह के घर तक पहुंचाएंगे सड़क
अस्कोट। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने ग्राम सभा सांवलीसेरा और रसगाड़ी का भ्रमण कर जनता की समस्या सुनीं। लोगों ने यूपी शासनकाल में रसगाड़ी तक स्वीकृत पांच किमी स्वीकृत कारगिल शहीद जमन सिंह सड़क पूरी बनवाने की मांग की।

पेयजल मंत्री ने कहा कि वे विधायक निधि से पूर्व में बनी एक किमी सड़क पर डामरीकरण करने के साथ शेष सड़क का प्रस्ताव इसी वित्तीय वर्ष में बनाकर स्वीकृत कराई जाएगी। सड़क सड़क को बगड़ीहाट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सांवलीसेरा में खेल मैदान निर्माण के लिए खनन विभाग से राशि स्वीकृत कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed