फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mining p gaya gurgee gadarhe sand water

खनन पी गया गुर्जी गाड़ गधेेरे का पानी

Wed, 18 Apr 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अस्कोट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूराे अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 18 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mining p gaya gurgee gadarhe sand water
खनन के कारण एक बूंद पानी नहीं रह गया गुर्जी गाड़ में - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अस्कोट क्षेत्र के गुर्जी गाड़ गधेरे में इन दिनों एक बूंद भी पानी नहीं है। खनन के चलते इस गधेरे का पानी भूमिगत हो गया है। इसके बावजूद भी इसमें हो रहा अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  

इस गधेरे में पांच साल पहले गर्मी में भी काफी पानी रहता है। बरसात के दौरान तो इसे पार करना संभव नहीं होता था। तब बरसात के दौरान तो इसमें लोगों के बहने की घटनाएं हो जाती थी। जौलजीबी-टनकपुर निर्माणाधीन सड़क भी इसी गधेरे से होकर जाती है। बरसात जब यह गधेरा उफान पर रहता था वाहनों की आवाजाही तक रुक जाती थी। कुछ सालों से गधेरे का जलस्तर तेजी से घटा है।
विज्ञापन


इन दिनों तो इसमें एक बूंद भी पानी नहीं है। सिंघाली निवासी शोबन सिंह, धरम सिंह, पुष्कर सिंह, देवेंद्र सिंह कहते हैं कि गुर्जीगाड़ गधेरे में में पानी की बूंद न होना आश्चर्य में डाल रहा है। इसमें कई खनन पट्टे शासन से जारी हैं। वैध पट्टों की आड़ में अवैध खनन का धंधा जोरों पर चलता है। पूरे गधेरे पर खनन की मार पड़ रही है। खनन माफियाओं ने गधेरे में जगह-जगह पर बड़े गड्ढे बना दिए हैं।  जिसके कारण गधेरे का जल भूमिगत हो गया है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन करने वालों  के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-गुर्जीगाड़ में कुछ वैध पट्टे जारी हुए हैं। भू वैज्ञानिकों के साथ स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वैभव गुप्ता उपजिलाधिकारी डीडीहाट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed