{"_id":"57e6b89e4f1c1b8341a82365","slug":"mining-and-liquor-mafia-in-the-state-dominates","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में खनन और शराब माफिया हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में खनन और शराब माफिया हावी
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते विधायक चुफाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो ने ‘घेरा डालो डेरा डालो’ रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को निशाने पर रखा। आरोप लगाया कि प्रदेश में इस समय खनन और शराब माफिया हावी हैं, इनका पैसा ही सरकार के पास जा रहा है। राज्य सरकार को आम जनता की समस्या से लेना देना नहीं है। रैली में भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में इतना ज्यादा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ और गलत काम करने वालों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली में बतौर मुख्य वक्ता विधायक चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की अब तक की उपलब्धियां आपदा घोटाला, शराब घोटाला, खनन के पट्टों में घोटाला ही हैं। जिला पंचायत की कार्यशैली पर हमला करते हुए चुफाल ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में जिला पंचायत के कार्यों में लाखों के घोटाले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने आरोप लगाया कि आज इस प्रदेश की पहचान भ्रष्ट प्रदेश के रूप में होने लगी है। रैली में धारचूला, मुनस्यारी, थल, पांखू, तल्ला जोहार, बरम सहित सभी भाजपा मंडलों से सैकड़ों की संख्या में युवा डीडीहाट पहुंचे थे। सभी ने 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। रैली पूरे बाजार से होते हुए तहसील कार्यालय तक गई। रैली में जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, बसंत जोशी, इंद्र सिंह लुंठी, दीपक कार्की, दिनेश जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष कविंद्र साही, ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन