फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Military movement increases in China border after tension with China

चीन से तनाव के बाद चीन सीमा में बढ़ा सेना का मूववेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Military movement increases in China border after tension with China
ीन के विवाद के बाद सेना ने सीमांत में गतिविधियां बढ़ा दी हैं। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला। चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद सेना और आईटीबीपी ने सीमा पर गतिविधियां बढ़ा दी हैं। धारचूला से चीन सीमा पर जा रहे सेना के काफिले को लोग तिरंगे झंडे दिखाकर और भारत माता की जयघोष के साथ विदा कर रहे हैं। इधर, एसएसबी ने भी नेपाल सीमा पर कांबिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

चीन से विवाद के बाद जहां सीमा पर चीन अपने सैनिकों को बढ़ता जा रहा है। वहीं भारतीय सेना ने भी सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है। रोजाना धारचूला से वाहन सैनिकों को लेकर सीमा की ओर रवाना हो रहे हैं। जब भी धारचूला से सेना के जवानों का काफिला गुजरता है तो सीमांत के लोग, छोटे बच्चे तिरंगे झंडे और भारत माता की जय के साथ सैनिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सेवानिवृत्त सैनिक कल्याण सिंह का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में सेना का हौसला बढ़ाना जरूरी है। व्यापार संघ अध्यक्ष भपेंद्र थापा, समाजसेवी नवीन खर्कवाल, समाजसेवी नंदा बिष्ट का कहना है कि सीमांत के लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन

नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर ने भी गश्त की तेज
धारचूला। नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर ने सीमा पर गश्त तेज कर दी है। हेलीकॉप्टर से पैदल रास्तों के निर्माण के लिए सामान भी पहुंचाया जा रहा है। कालापानी, लिंपियाधूरा विवाद के बाद नेपाल ने दार्चूला से तिंकर तक पैदल रास्ते और सड़क निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। इसी कारण ये हेलीकॉप्टर सामान पहुंचाने के साथ-साथ गश्त भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यास और दारमा घाटी में सेना हर गतिविधि पर बनाए हुए है पैनी नजर
धारचूला। व्यास और दारमा घाटी में सेना, आईटीबीपी और एसएसबी ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। बता दें कि व्यास घाटी का कुछ हिस्सा नेपाल सीमा से भी लगा हुआ है। इस कारण एसएसबी ने यहां पर कांबिग अभियान तेज कर दिया है। दारमा वैली में आईटीबीपी और सेना चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है।
हैं।

लदाख में चीन सीमा पर तनाव के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगी चीन सीमा पर भी भारतीय सेना ने अपनी ग

लदाख में चीन सीमा पर तनाव के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगी चीन सीमा पर भी भारतीय सेना ने अपनी ग- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed