फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Second day of roadways strike: 26 buses affected, passengers inconvenienced

रोडवेज हड़ताल का दूसरा दिन : 26 बसें प्रभावित, यात्री परेशान

Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Second day of roadways strike: 26 buses affected, passengers inconvenienced
टनकपुर(चंपावत)। समान कार्य-समान वेतन और लंबित वेतन की मांग को लेकर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ और उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन का आईएसबीटी परिसर में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के चलते शनिवार को 26 बसों के पहिए थम गए जिससे हल्द्वानी, रुद्रपुर काशीपुर, बरेली, हरिद्वार और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के कर्मी जहां आठवें दिन भी धरने पर बैठे रहे, वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने भी आंदोलन के दूसरे चरण में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन, तीन महीने का लंबित वेतन भुगतान और कुंभ मेले से पहले 500 नई बसों का क्रय शामिल है। धरने पर गौरव गुप्ता, मनोज मिश्रा, नीरज सिंह, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट और प्रवीण जोशी सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन



यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
बसों के पहिये थमने से आईएसबीटी पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। टनकपुर के पूर्ति निरीक्षक दीप चंद्र बेलवाल और बरेली जाने वाले यात्री धर्मानंद पांडे ने बताया कि वे घंटों से बसों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पर्याप्त बसें न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को अब उत्तर प्रदेश (यूपी) रोडवेज की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................

दो यूनियनों के आंदोलन से अयोध्या, हल्द्वानी, बरेली, काशीपुर, हरिद्वार आदि रूटों में बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। 24 बसों का संचालन हुआ है। रोडवेज के बाद अनुबंधित और निगम की कुल 110 बस हैं। -सुरेश चंद्र पांडेय, एआरएम, टनकपुर


लोहाघाट में रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्य बहिष्कार जारी
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों का संचालन नियमित रूप से चलता रहा। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि सात सूत्री मांगों के लिए आंदोलन जारी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। वार्ता के बाद भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed