फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Memory of Mahatma Gandhi in Hudaitee gaanv

कांग्रेस ने सौ साल पुराने कांग्रेस कार्यालय में गांधी को किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Memory of Mahatma Gandhi in Hudaitee gaanv
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने हुड़ेती गांव में सौ साल पुराने कांग्रेस भवन में की गोष्ठी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने सौ साल पुराने कांग्रेस भवन में कार्यक्रम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगर से सटे हुड़ेती गांव में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पुराने कांग्रेस भवन में पुण्यतिथि पर गांधी को याद किया गया। मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इसी कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम की अलख जलाई गई थी। यहीं से कुली बेगार प्रथा हटाने का संकल्प लिया गया था। इस कार्यालय में कांग्रेस की कई बैठकों और कार्यक्रमों का संचालन किया जाता था। जहां से आजादी की लड़ाई का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाता था। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जिस अहिंसा के बल पर महात्मा गांधी ने इस देश को अंग्रेजों से छुटकारा दिलाया था, उसी अहिंसा के बल पर इस देश में पुन: कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस कार्यालय की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णानंद उप्रेती ने की थी। इस मौके पर भगवती मेहता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, रेवती जोशी, मुकेश पंत, निशांत उप्रेती, दीपक लुंठी, प्रकाश देवली, सुधीर चौहान, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा को गंगाजल से कराया स्नान
पिथौरागढ़। नगर के गांधी चौक में राष्ट्रपिता बापू की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया गया। गंगमाटी लगाकर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी का प्रेम, अहिंसा, बंधुत्व का संदेश आज भी प्रासंगिक है। विश्व के 80 से ज्यादा देशों में स्थापित बापू की मूर्ति इस बात का संदेश देती है। जुगल किशोर पांडेय ने संचालन किया। इस मौके पर डॉ. गुरुकुलानंद, नवल रावल, पदमा दत्त पंत, केडी भट्ट, धनीराम चन्याल, रमेश चंद्र, राजेंद्र देवलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed