{"_id":"6015a9de8ebc3e08aa4b9156","slug":"memory-of-mahatma-gandhi-in-hudaitee-gaanv-pithoragarh-news-hld4130319147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने सौ साल पुराने कांग्रेस कार्यालय में गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने सौ साल पुराने कांग्रेस कार्यालय में गांधी को किया याद
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने हुड़ेती गांव में सौ साल पुराने कांग्रेस भवन में की गोष्ठी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने सौ साल पुराने कांग्रेस भवन में कार्यक्रम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नगर से सटे हुड़ेती गांव में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पुराने कांग्रेस भवन में पुण्यतिथि पर गांधी को याद किया गया। मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इसी कार्यालय से स्वतंत्रता संग्राम की अलख जलाई गई थी। यहीं से कुली बेगार प्रथा हटाने का संकल्प लिया गया था। इस कार्यालय में कांग्रेस की कई बैठकों और कार्यक्रमों का संचालन किया जाता था। जहां से आजादी की लड़ाई का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाता था। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि जिस अहिंसा के बल पर महात्मा गांधी ने इस देश को अंग्रेजों से छुटकारा दिलाया था, उसी अहिंसा के बल पर इस देश में पुन: कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस कार्यालय की स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृष्णानंद उप्रेती ने की थी। इस मौके पर भगवती मेहता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, रेवती जोशी, मुकेश पंत, निशांत उप्रेती, दीपक लुंठी, प्रकाश देवली, सुधीर चौहान, दिनेश बिष्ट, रजत विश्वकर्मा आदि रहे।
गांधी प्रतिमा को गंगाजल से कराया स्नान
पिथौरागढ़। नगर के गांधी चौक में राष्ट्रपिता बापू की पुण्यतिथि पर गांधी प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराया गया। गंगमाटी लगाकर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी का प्रेम, अहिंसा, बंधुत्व का संदेश आज भी प्रासंगिक है। विश्व के 80 से ज्यादा देशों में स्थापित बापू की मूर्ति इस बात का संदेश देती है। जुगल किशोर पांडेय ने संचालन किया। इस मौके पर डॉ. गुरुकुलानंद, नवल रावल, पदमा दत्त पंत, केडी भट्ट, धनीराम चन्याल, रमेश चंद्र, राजेंद्र देवलाल आदि रहे।