फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Memory of Ex PM rajeev gandhi

Pithoragarh News: जयंती पर पूर्व पीएम राजीव को किया याद

Sun, 20 Aug 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Memory of Ex PM rajeev gandhi
पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती उत्साह से मनाई। वक्ताओं ने उन्हें सूचना क्रांति का जनक बताया। कहा कि राजीव ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और युवाओं को 18 साल में मताधिकार दिलाया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में उल्का देवी मंदिर के पास स्थित शहीद स्मारक और केएमवीएन परिसर में पौधरोपण किया गया। वहां डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश कठायत, लक्ष्मण, धीरज बेरी, राहुल भट्ट, शुभम भट्ट, संजय कुमार, योगेश कठायत आदि रहे।
विज्ञापन

मुनस्यारी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, सुंदर जौहरी, गौरव बजेला, लवराज कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल बांटे। वहां ओपी वर्मा, महिराज गर्ब्याल, दौलत फकलियाल, रामू रोकाया, गुमान बिष्ट, नेत्र कुंवर, सौरभ मर्तोलिया, विक्रम आदि रहे। उधर बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, नाचनी, डीडीहाट में भी कई कार्यक्रम हुए।



जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम राजीव गांधी

चंपावत। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में देश के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के योगदान को याद किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव आशा देवी ने उन्हें 21वीं सदी के विकास की नींव रखने वाला बताया। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में महामंत्री निर्मल तड़ागी ने संचालन किया। वहां जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष सौरभ साह, जिला सचिव मुरलीधर जोशी, श्याम सिंह बिष्ट, नरेश जोशी, राजू सामंत, गिरधर जोशी, जगदीश जोशी, केदार सिंह सामंत आदि थे।

पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed