{"_id":"63e9294fa747c1113e052ab1","slug":"meeting-of-holi-cometi-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-8-1-51194-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: पुराना बाजार में नशामुक्त होगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: पुराना बाजार में नशामुक्त होगी होली
Sun, 12 Feb 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुराना बाजार होली कमेटी की होली तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए रविवार को चौक बाजार में बैठक हुई। इस बार कमेटी के सदस्यों ने नशामुक्त होली मनाने का आह्वान किया।
पुरानी बाजार होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन साह और सचिव सूरज जंग थापा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि 27 फरवरी को चीर बांधी जाएगी और होली का भव्य आयोजन किया जाएगा। कमेटी की एक टीम नगर क्षेत्र से चंदा एकत्र करेगी।
कमेटी ने निर्णय लिया कि शराब और नशा करने वालों को होली स्थल में आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी ने कहा कि नशे की लत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माहौल को खराब कर रही है। होली स्थल पुराना चौक बाजार में नशा करने वालों को रोकने के लिए पुलिस के साथ ही कमेटी के युवाओं की स्वयंसेवी टीम का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान व्यवस्थापक हर्षवर्द्धन पंत, भुवन पांडे, राजेंद्र चिल्कोटी, उमेश लाल साह, सभासद अनिल माहरा, सुशील खत्री, ऋषेंद्र महर, अन्नू साह, उमेश जोशी, पूरन पटवा आदि रहे।
देवीपुरा शिवालय में चलाया सफाई अभियान
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा ग्रामसभा स्थित शिवालय में ग्रामीणों ने रविवार को सफाई अभियान चलाया। प्रधान दीपक प्रकाश चंद के नेतृत्व में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामीणों ने झाड़ी काट कर सफाई की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने बताया कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में मेला होगा। इस दौरान शंकर लाल, हेम चंद्र जोशी, नंदाबल्लभ भट्ट, खड़क सिंह महर, धन बहादुर चंद, दीपक पाठक, योगेश उप्रेती, ललित मोहन जोशी, भास्कर भट्ट, रामबीर आदि ने सहयोग किया।