फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting For Road Safty in Dharchula

दो साल बाद भी धारचूला नगर में डामरीकरण नहीं होने पर एसडीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Road Safty in Dharchula
धारचूला में एसडीएम सड़क सुरक्षा के तहत विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित संयुक्त बैठक में एआरटीओ को सभी टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ओवरलोड सवारियों पर कंट्रोल कराने और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को ग्रामीण सड़क में तेजी से सुधार करने और समय से कार्य पूरा नहीं कर पाने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को बैठक में एसडीएम नंदन कुमार ने बीआरओ को नया बस्ती और छारछुम के बीच भूस्खलन संभावित क्षेत्र को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एनएच में ग्वाल गांव सड़क के गड्ढे ठीक करने को कहा। पीएमजीएसवाई और हिलवेज कंपनी को अपने-अपने डंपिंग जोन बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने धारचूला नगर में डामरीकरण कार्य दो साल में नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार से शीघ्र कार्य कराने अन्यथा उसे ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बनग्याल को मानसून काल मे दारमा घाटी की सड़क को सुचारु रखने को कहा। जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून काल को देखते हुए नायब तहसीलदार दिनेश कुमार कुटोला से बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, सीपीडब्ल्यूडी और हिलवेज कंपनी के सड़क निर्माण कार्य की रोजाना रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। बैठक में कोतवाल पीसी जोशी, अशोक धनकड़, कुंवर रावत, पीएमजीएसवाई एई महेश्वर राम, लोनिवि के एई शंकर सिंह, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक भूरे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed