फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meeting By Dm For Fund Transfar

राज्य, केंद्र पोषित योजनाओं में धनराशि कम खर्च होने पर डीएम नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting By Dm For Fund Transfar
Meeting By Dm For Fund Transfar
पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला, राज्य, केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की। इसमें सिर्फ बाह्य सहायतित योजना ही पूरी खर्च हुई। डीएम ने विभागों की ओर से कम राशि खर्च करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में विधायक निधि समेत सभी खंड और विभागों में मानक से कम राशि व्यय होने को लापरवाही बताया। कहा कि अगर एक माह के भीतर सहीं प्रगति नहीं होगी तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफीस जमील ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना में स्वीकृत 35.90 करोड़ रुपये में से विभिन्न विभागों की ओर से 18.61 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कुल लक्ष्य का करीब 51.86 प्रतिशत है। राज्य योजना में प्राप्त 91.03 करोड़ रुपये में से 46.50 करोड़ रुपये यानि 51.08 प्रतिशत राशि खर्च हुई है। केंद्र पोषित योजना में प्राप्त 134.32 करोड़ रुपये में से विभागों ने कुल 91.99 करोड़ यानि करीब 68.32 प्रतिशत राशि व्यय की है।

बाह्य सहायतित योजना में मिले पूरे 5.20 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। बैठक में डीएफओ विनय कुमार भार्गव, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ गोपाल गिरी, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed