फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Meditation center and fun park will be built at a height of 10500 feet in Gunji.

Pithoragarh News: गुंजी में 10500 फुट की ऊंचाई पर बनेगा मेडिटेशन सेंटर और फन पार्क

Fri, 19 Jan 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Meditation center and fun park will be built at a height of 10500 feet in Gunji.
10500फुट की ऊंचाई पर बसा गुंजी। संवाद
पिथौरागढ़। समुद्र तल से 10500 फुट की ऊंचाई पर बसे वाइब्रेंट विलेज गुंजी में मेडिटेशन और फन पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

धारचूला विकासखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित गुंजी गांव को शिवधाम के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम ने गुंजी ग्राम पंचायत में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक आवास गृह बनाने के लिए 650 लाख और मेडिटेशन सेंटर और फन पार्क के निर्माण के लिए 850 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा है। दोनों प्रस्तावों को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-------
बैडमिंटन हॉल का भी होगा निर्माण
पिथौरागढ़। गुंजी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद द्वितीय चरण में यहां 493.48 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इनसेट कोट-
गुंजी में मेडिटेशन सेंटर और फन पार्क के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
हरीश प्रकाश, ईई उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed