{"_id":"6adb99a5fa9fdd7aed07798d","slug":"meditation-and-yoga-center-built-at-a-cost-of-25-lakh-will-provide-people-with-relief-from-stress-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148216-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र दिलाएगा लोगों को तनाव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र दिलाएगा लोगों को तनाव से मुक्ति
Fri, 23 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के भाटकोट में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित ध्यान और योग केंद्र आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। यह केंद्र तनाव से मुक्ति दिलाने और निरोगी रहने में सहायक होगा। नगर निगम ने इस केंद्र का निर्माण किया है।
मेयर कल्पना देवलाल ने शुक्रवार को फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति बढ़ाने में सहायक होगा। केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में स्थित है। यहां लोग ध्यान लगाकर तनाव दूर कर सकेंगे और योगाभ्यास से निरोगी रहेंगे। कल्पना देवलाल ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में तनाव एक बड़ी समस्या है। यह केंद्र लोगों का स्वास्थ्य बेहतर करने और तनाव दूर भगाने में कारगर साबित होगा। इसका उद्देश्य लोगों और पर्यटकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। यहां पार्षद डेरिक वाटसन, नीरज कोठारी, मोहित चौसाली, पृथ्वीराज बिष्ट, भूपेंद्र कठायत आदि मौजूद थे।