फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Medical Camp in Gangolihat

दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में रोगियों का हुआ उपचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Medical Camp in Gangolihat
गंगोलीहाट में स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की चौथी वर्षगांठ पर सीएचसी गंगोलीहाट में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दूरस्थ क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

विधायक फकीर राम टम्टा ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नसीमा बानो ने सीएचसी गंगोलीहाट में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट और एक्स-रे के लिए तकनीशियन की नियुक्ति करने की मांग की। इस पर विधायक ने कहा कि सीएचसी गंगोलीहाट में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे तकनीशियन समेत बेड़ीनाग, गणाई, गंगोलीहाट में चिकित्सकों के खाली पदों पर नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. नीतू बोरा, डॉ. सुनीता, डॉ. पीएस खोलिया, डॉ. बालम सिंह बोरा, डॉ. असलम खान, डॉ. संध्या कोहली ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयोजन में विधायक प्रतिनिधि विमल रावल, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, महेश कोरंगा, जितेंद्र अधिकारी, एचबी प्रेमा देउपा, गोविंद सिंह कार्की, राजू उप्रेती, मुन्नी मेहता, उमा कोहली आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed