फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mdkot-Chulkot seven months off road

मदकोट-चुलकोट रोड सात माह से बंद

Sat, 19 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mdkot-Chulkot seven months off road
मदकोट-चुलकोट रोड बंद होने से पैदल आवाजाही करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मदकोट-रिंगू-चुलकोट मार्ग सात माह बाद भी यातायात के लिए नहीं खुला है। इस कारण दो ग्राम पंचायतों के 2700 की जनसंख्या पैदल चलने को मजबूर है। भाजपा ने इस क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक करने के बाद 30 नवंबर तक मोटर मार्ग नहीं खोलने पर तीन दिसंबर को मदकोट में जुलूस-प्रदर्शन का एलान किया।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी जगत मर्तोलिया ने शनिवार को जिलाधिकारी को इस आशय का पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग के सात माह से बंद होने के कारण ग्राम पंचायत रिंगू, चुलकोट, सेलथिंग, ओखली, शाना सहित कई गांवों के ग्रामीण इससे प्रभावित हैं। मदकोट से तीन सौ रुपया प्रति क्विंटल भाड़ा देकर आटा-चावल गांव में पहुंच रहा है। वृद्ध, महिलाएं एवं बच्चों के अलावा बीमार लोगों को लाने, ले जाने में बेहद परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में कई बार प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग को सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन


उसके बावजूद मोटर मार्ग को खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। आठ किमी के इस मोटर मार्ग में मात्र दो किमी तक ही वाहन चल रहे हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि लोनिवि कुछ कांग्रेसी ठेकेदारों के नियमविरुद्ध निविदा एवं अनुबंध बनाने में व्यस्त है। इस विभाग को आम जनता की तकलीफ से कोई वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed