फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mayasura built an illusory palace for Yudhishthira's Rajasuya sacrifice

Pithoragarh News: युधिष्ठर के राजसूय यज्ञ के लिए मायासुर ने बनाया मायावी महल

Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mayasura built an illusory palace for Yudhishthira's Rajasuya sacrifice
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। चहज के पांडव मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय जागर में जगरिया इंद्र सिंह भंडारी, पूरन सिंह भंडारी ने महाभारत की कथा सुनाई। उन्होंने राजसूय यज्ञ की कथा का बखान किया। कहा कि पांडवों को राजसूय या अश्वमेध यज्ञ के लिए धन और संसाधनों की आवश्यकता थी। मारुत राजा के यज्ञ के बचे हुए सोने का उपयोग करते हुए पांडवों ने अपना खजाना भरा और यज्ञ किया।
विज्ञापन

कथा के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद, देश में शांति स्थापित करने के लिए युधिष्ठिर ने अश्वमेध यज्ञ किया। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के लिए, विश्वकर्मा के पुत्र मायासुर ने एक अद्भुत मायावी सभा (महल) बनाया, जिसमें लगे सोने के खंभे पांडवों के धन और शक्ति का प्रतीक थे। प्राचीन काल में मारुत नामक राजा के किए यज्ञ से बचा हुआ सोना पांडवों के काम आया। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पांडव मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा के बाद कीर्तन मंडली भजन-कीर्तन कर रही हैं। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, जागर कमेटी अध्यक्ष षष्ठी बल्लभ जोशी, व्यवस्थापक प्रकाश चंद्र जोशी, नवीन जोशी, दिनेश जोशी, टिकेंद्र महर, रागिनी महर, कंचन जोशी, रजत जोशी, भूपेश जोशी, डॉ. संतोष प्रसाद सहित अनेक श्रोता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed