फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maya Upadhyay in Didihat Mahotsava

हाय काकड़ी झिलै मा नूण पिसो सिलै में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Maya Upadhyay in Didihat Mahotsava
डीडीहाट महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट महोत्सव में देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगायिका माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, इंदर आर्या ने की प्रस्तुति में लोगों जमकर थिरके। इस दौरान नगर पालिका ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीडीहाट महोत्सव में कार्यक्रमों का शुभारंभ विधायक हरीश धामी ने किया। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल डीडीहाट के विकास के लिए जो कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने डीडीहाट जिले की मांग को समर्थन देते हुए सरकार से शीघ्र डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाने की मांग की। इस दौरान संस्कार कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

लोकगायिका माया उपाध्याय ने ‘हाय काकड़ी झिलै मा नूण पिसो सिलै मा’ गाना प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगायक इंदर आर्या और जितेंद्र तोमक्याल ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने विधायक सहित अन्य लोगों को मंच पर पहुंचकर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एकल गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंकित, कुर्सी दौड़ में विरेंद्र कन्याल व पिहू पंत, मेहंदी में प्रिया, जलेबी दौड़ में उमा बोरा, सुलेख में भाव्या आकोटी और गुब्बारा फोड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चेतन धामी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजू पंत और सौरभ शाह ने किया।

जीआईसी डीडीहाट के छात्र-छात्राओं ने निकाली दुर्गा झांकी
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट महोत्सव में शुक्रवार को जीआईसी डीडीहाट के छात्र-छात्राओं ने दुर्गा झांकी निकाली। उन्होंने मंच पर भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान गुब्बारा उड़ाओ, सुई धागा दौड़ सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed