फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mawa just caught a quintal of Kemu

केेएमओयू की बस से एक क्विंटल मावा पकड़ा

Mon, 24 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 24 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mawa just caught a quintal of Kemu
केेमू की बस से एक क्विंटल मावा पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी से आ रही केएमओयू की बस की छत पर लदा एक क्विंटल मावा पकड़ा है। इस मावे पर किसी भी व्यापारी ने अपना हक नहीं जताया। हल्द्वानी से खुले में पिथौरागढ़ मावा पहुंचाया गया है। मावे से दुर्गंध आने लगी थी।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इस मामले में केएमओयू के प्रबंधकों को भी नोटिस भेजा जा रहा है । भविष्य में इस तरह लावारिस सामग्री लाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया गया है कि इस मावे का न तो कोई बिल कटा है और न केएमओयू की बस में उसकी बुकिंग की रसीद ही दी गई है। केएमओयू के ड्राइवर और कंडक्टर का कहना है कि बस की छत में मावा कौन रख गया इसकी उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत के नेतृत्व में आज ऐंचोली के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी केएमओयू की बस की छत में दो गठरियों में रखा मावा मिला। डॉ. कठायत ने बताया कि इस मावा से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरीके से उसे छत पर रखा गया था वह दुग्ध पदार्थ लाने का तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति ने मावा को अपना होने का दावा नहीं किया है। यदि कोई व्यक्ति इस मावे पर अपना दावा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह मावा बाजार में भेजने लायक नहीं है। इसे नष्ट किया जाएगा। उनके साथ चेकिंग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार तथा अन्य कर्मचारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed