{"_id":"6ad7a84e16ddc3feab005f29","slug":"markets-decked-up-for-karwa-chauth-now-awaiting-shoppers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-148115-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करवाचौथ के लिए सजा बाजार, अब खरीदारों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करवाचौथ के लिए सजा बाजार, अब खरीदारों का इंतजार
Tue, 20 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में करवाचौथ के लिए बाजार सजने लगे हैं। करवाचौथ के लिए कारोबारियों ने आकर्षक साड़ी और अन्य कपड़े सहित आभूषणों की व्यवस्था कर ली है। अब कारोबारियों को खरीदारों का बेसब्री से इंतजार है। कुछ महिलाओं ने खरीदारी भी शुरू कर दी है इससे बाजार में रौनक बढ़ने लगी है।
जिले में करवाचौथ 29 अक्तूबर यानी बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रख पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पति भी करवाचौथ पर पत्नी को आकर्षक उपहार देते हैं। ऐसे में करवाचौथ के लिए जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य बाजारों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
नगर के गांधी चौक, सिमलगैर, नया बाजार आदि जगहों में करवाचौथ में पूजा की सामग्री के साथ कपड़े, आभूषणों आदि की दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में करवा सेट 150 रुपये, थाली 250, करवा-थाली सेट 300 से 450 रुपये, ऐंपण करवा सेट 450 से 800 रुपये और सीक, किताब, कैलेंडर 10-10 रुपये के दाम में उपलब्ध हैं। इसके अलावा महिलाएं करवाचौथ के लिए साड़ियों की भी खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विक्रेताओं के मुताबिक, वर्तमान में पूरे दिन भी में सिर्फ 10 से 12 महिलाएं ही करवाचौथ के सामग्री की खरीदारी कर रही है। फिलहाल महिलाओं का साड़ियों, सूट की खरीदारी में अधिक रुझान है। कारोबारियों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बिक्री बढ़ेगी।
बोले कारोबारी
अगले कुछ दिनों में करवाचौथ की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। करवाचौथ की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूजा के साथ ही अन्य सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। उम्मीद है करवाचौथ पर कारोबार अच्छा रहेगा। -विक्रम, गांधी चौक
करवाचौथ के लिए कपड़ों की खरीदारी शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में कारोबार बढ़ेगा। महिलाओं की पसंद का पूरा ध्यान रखा जाएगा। -रियाज अंसारी, सिमलगैर