फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Market Close

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिथौरागढ़ बंद

Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Market Close
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सोमवार को स्वर्णकारों के समर्थन में आहूत बंद का पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में व्यापक असर रहा। जिला मुख्यालय में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। धारा 144 प्रभावी होने के कारण व्यापारियों ने जुलूस तो नहीं निकाला लेकिन बंद को सफल बनाने के लिए पूरे नगर में संपर्क अभियान चलाया। जिला अधिवक्ता संस्था ने बंद का समर्थन किया और कार्य से विरत रहे। बंद का असर सरकारी कामकाज, स्कूल, कालेजों और बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


 पिथौरागढ़ में बंद को सफल बनाने के लिए व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष शमशेर महर, स्वर्णकार संघ के संरक्षक दीपक चौधरी, अध्यक्ष हरीश चौधरी, कोषाध्यक्ष रामू वर्मा, अभय वर्मा, कैलाश वर्मा, नीरज चौधरी, अजय वर्मा, इंद्रलाल वर्मा, शंकर वर्मा, इंद्रप्रकाश चौधरी, पवन वर्मा, राजू वर्मा आदि ने सहयोग दिया। जिला अधिवक्ता संस्था के सचिव निर्मल चौधरी ने बताया कि वकीलों ने आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन


डीडीहाट। नगर के व्यापारियों ने नगर उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बंद के बाद सभी स्वर्णकार और व्यापारियों ने गांधी चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्वर्णकार एसोसिएशन के मनोज वर्मा, मोहन लाल वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, महेंद्र लाल वर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला। स्वर्णकारों के आंदोलन के समर्थन में यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बाजार बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, जगदेव डोगरा, प्रद्युम्न गर्ब्याल, भीम सिंह रावत, नवीन खर्कवाल, प्रकाश गुंज्याल, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल खनाल, लक्ष्मण कौशल, अब्दुल कलाम आदि थे।

मुनस्यारी। स्वर्णकारों के आंदोलन के समर्थन में मुनस्यारी बाजार बंद रही। इस कारण पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बंद का असर इतना व्यापक था कि लोगों को चाय, पानी तक नहीं मिल पाया। व्यापार संघ अध्यक्ष राजू पांगती ने कहा कि सरकार को एक्साइज ड्यूटी वापस लेनी होगी। पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों को भारी दिक्कत हुई।

बेड़ीनाग। स्वर्णकारों के आंदोलन के समर्थन में यहां भी बाजार बंद रही। आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया था। यातायात भी सामान्य रूप से संचालित हुआ। स्वर्णकारों ने कहा है कि एक्साइज ड्यूटी वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।

गंगोलीहाट। स्वर्णकारों के समर्थन में गंगोलीहाट बाजार पूर्ण बंद रही। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावल के आह्वान पर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। बंद को सफल बनाने में श्याम सुंदर, आनंद लाल, शंकर लाल, सुंदर श्याम, जितेंद्र, दीपक, रिंकू, मनोज, सज्जन, हरीश मराठा, देवराज आदि ने संपर्क किया।

गणाईगंगोली। गणाईगंगोली में भगवत वर्मा, हेमंत वर्मा, शैलेश, अरविंद, योगेश, आनंद सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, हरीश मेहता, सूरज पंत, कुलदीप मेहरा आदि ने पूरे दिन बाजार में संपर्क किया।


झूलाघाट। नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट, बड़ालू और गौरीहाट बाजार में बंद का असर नहीं रहा लेकिन वड्डा बाजार पूरी तरह बंद रही। व्यापार संघ अध्यक्ष कमलेश खड़ायत और प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने कस्बे में संपर्क किया। बंद के कारण वड्डा में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed