{"_id":"57e9545a4f1c1bf50a574fd5","slug":"march-candle-in-memory-of-the-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सैनिकों की याद में कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सैनिकों की याद में कैंडल मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहीद सैनिकों की याद में कैंडल मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उड़ी में शहीद हुए सैनिकों की याद में यहां कैंडल मार्च निकाला गया। कहा गया कि सरकार को आतंकवाद समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। ताकि दोबारा इस तरह की घटनाएं न हों। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस कैंडल मार्च का आयोजन किया था।
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीआईसी से होते हुए गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। इस दौरान कई गैर राजनैतिक संगठन के लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, माया मेहता, प्रकाश बोरा, पुष्पा भंडारी, सोनू बोरा आदि मौजूद थे।