{"_id":"573b4f484f1c1b644eac7d43","slug":"manvendra-singh-became-the-sector-headquarters-dig-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवेंद्र सिंह सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवेंद्र सिंह सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी बने
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मानवेंद्र सिंह डीआईजी बने
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी 55वीं वाहिनी में अब तक सेनानी के पद पर कार्यरत मानवेंद्र सिंह का उपमहानिरीक्षक पद पर प्रमोशन हो गया है। उनकी नई तैनाती एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा में हुई है। मानवेंद्र सिंह को मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय में विदाई दी गई। मानवेंद्र सिंह ने 30 मई 2012 को 55वीं वाहिनी के कमांडेंट का पदभार संभाला। पिथौरागढ़ में एसएसबी वाहिनी मुख्यालय की स्थापना मानवेंद्र सिंह ने ही की थी। वह दो वर्ष पिथौरागढ़ में कार्यरत रहे।
विज्ञापन
मानवेंद्र सिंह ने वाहिनी मुख्यालय और सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सीमा चौकियों के आसपास के लोगों, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने का काम किया। सभी ने सेनानी के तौर पर मानवेंद्र सिंह के कामों की सराहना की।
विज्ञापन