फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mankanali-Chamlekh road construction work started

Pithoragarh News: मणकनाली-चमलेख सड़क निर्माण कार्य शुरू

Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mankanali-Chamlekh road construction work started
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से चमलेख तक 2,10,47,000 की लागत से पांच किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से चार दिन पूर्व विधायक फकीर राम टम्टा ने सड़क काटने के लिए भूमि पूजन किया था। इसके बनने से चमलेख, कोलिया, गानुरा, बहेलकोट, गंतोला, अनरगांव, तल्ला और मल्ला खोलिया के ग्रामीणों को लाभ होगा।
विज्ञापन

सड़क की मांग को लेकर चार वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने छह माह तक आंदोलन किया था। ग्रामीण सड़क के लिए लगातार विभाग और शासन से पत्राचार कर रहे थे। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के 500 से अधिक परिवारों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। 18 माह पहले सात किमी सड़क के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति तो मिली लेकिन धन आवंटित नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपनी नाप भूमि का मुआवजा नहीं लेने का शपथ पत्र बनाकर विभाग और शासन को भेजा। सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह, निवर्तमान प्रधान गोपाल सिंह, दीपा देवी, शंकर सिंह, निर्मला देवी, केसर सिंह, पुष्कर सिंह, जगत सिंह कहा कि जनता के लंबे संघर्ष की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed