फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mango trees planted paste Chaubtia

आम के पेड़ों पर लगाया चौबटिया पेस्ट

Sat, 24 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Sat, 24 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mango trees planted paste Chaubtia
आम के पेड़ पर चौबटिया पेस्ट लगाते उद्यान विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

उद्यान विभाग ने आम उत्पादन वाले क्षेत्रों में आम के पेड़ों की छंटनी की। विभाग ने आम उत्पादन वाले नौलड़ा, हुपली, तल्ला भैंसकोट, बांसबगड़, नाचनी, भैंसखाल, तेजम, बोरागांव, क्वीटी, देकुना क्षेत्रों में 30 वर्ष पुराने आम के बागों के पेड़ों की कटाई-छंटाई की। इसके बाद पेड़ों पर चौबटिया पेस्ट लगाया गया।

विज्ञापन


उद्यान केंद्र के प्रभारी आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि जानकारी के भाव में किसान पुराना होने पर आम के पेड़ों को छोड़ देते हैं, इस कारण फलों की गुणवत्ता ठीक नहीं होती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दशहरी, लंगड़ा, फजरी, चौसा, बंबई, आम्रपाली, बीजू प्रजाति के आमों की पैदावार होती है। ग्रामीणों ने विभाग की देखरेख में खराब हो चुके आम के पेड़ों की टहनियों को 6-10 इंच तक काटा। पेड़ों के कटे हुए स्थानों पर चौबटिया पेस्ट (पेस्टीसाइड, इंसक्टीसाइड) लगाया गया। ऐसा करने से पेड़ों को पोषण तत्व मिलते रहेंगे। प्रकाश संश्लेषण क्रिया के लिए कुछ पत्ते छोड़ दिए जाते हैं। दो महीने बाद उगने वाली पेड़ों की टहनियों की छंटनी कर, 8-10 टहनियों को ही रहने दिया जाता है।
विज्ञापन


दो वर्ष बाद इन पेड़ों पर अच्छे किस्म के रसदार फल निकलेंगे। ऐसा करने से 20 से 30 साल तक पेड़ से अच्छे किस्म के फल मिलते रहेंगे। आम के पेड़ की उम्र 80 वर्ष होती है। वहीं विभाग प्रभारी आशीष ने बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे, इससे क्षेत्र में आम के फलों के उत्पादन और गुणवत्ता बनी रहे। इस मौके पर वरिष्ठ माली हेम सिंह साही, देवेंद्र सिंह, जगदीश सिंह चुफाल, रमेश बोरा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed