फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Man arrested for shooting at Munsiyari festival

मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने वाला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for shooting at Munsiyari festival
पुलिस ने मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पुलिस ने मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को जोहार क्लब मुनस्यारी के मैदान में अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाकर तहसील कर्मी रमेश राम को घायल कर दिया था। भाजपा गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रही थी। एसपी के निर्देश के बाद मुनस्यारी के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार देर शाम पिथौरागढ़ के एंचोली से अजय कुमार सिंह (44) निवासी इंद्रानगर बिंदुखत्ता लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी महोत्सव के शुभारंभ पर मंच पर दिखा था आरोपी
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। गोलीकांड का आरोपी अजय कुमार सिंह मुनस्यारी महोत्सव के शुभारंभ के दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मंच पर दिखा था। मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने वाला व्यक्ति हल्द्वानी में खनन का काम करता है। वह मूल रूप से धारचूला का रहने वाला है। हल्द्वानी से वह मुनस्यारी महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में था गलती से चल गई गोली
पिथौरागढ़। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महोत्सव में शराब के नशे में था। होश हवास में नहीं होने के कारण गलती से गोली चल गई। उसका कहना था कि हवाई फायर कर रहा था। नशे में होने के कारण गोली सीधी चल गई। उसने किसी को मारने या घायल करने के उद्देश्य से गोली नहीं चलाई। संवाद

मुनस्यारी महोत्सव में गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हल्द्वानी में खनन का काम करता है वह मूल रूप से धारचूला का रहने वाला है। - लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed