फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Making Didihat district the priority of Congress: Harish Rawat

डीडीहाट जिला बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता : हरीश रावत

Sun, 25 May 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Making Didihat district the priority of Congress: Harish Rawat
डीडीहाट रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भाजपा ने डीडीहाट जिले के नाम पर केवल वोट मांगे हैं। चुनाव जीतने के बाद यहां के विधायक कभी डीडीहाट जिले का नाम भी नहीं लेते हैं। डीडीहाट जिला बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही।
विज्ञापन

नगर पालिका के नागरिक अभिनंदन व न्याय यात्रा में डीडीहाट पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस 2027 में सत्ता में आने पर डीडीहाट जिला बनाएगी। पूर्व सीएम ने नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विजय दिलाने पर नगर के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने आने वाले पंचायत, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देकर ब्लॉक प्रमुख और विधायक बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इससे पूर्व डीडीहाट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ढोल और दमुवा बजाया। इसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष गिरीश चुफाल, सभासद सुजाता देवी, दीवान साही, कविंद्र साही, नईम बख्स, सिमरन धपवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, धारचूला विधायक हरीश धामी, आनंद रावत, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हेमेश खर्कवाल, आरएस चौहान, दिवाकर पांगती, प्रदीप पाल, रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, चंचल चौहान, मनोहर टोलिया, चंचल बोरा, ललित भंडारी, गिरधर बोरा, मोहन राम, नवीन टोलिया, गणेश कन्याल, पुष्पा भंडारी, किरन चुफाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को धारचूला में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed