फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Major Rajesh of Pithoragarh helped the flood victims

पिथौरागढ़ के मेजर राजेश ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

Fri, 24 Aug 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Major Rajesh of Pithoragarh helped the flood victims
केरल में बाढ़ में फंसे बच्चे को कंधे में रखकर सुरक्षित स्थान को ले जाते मेजर राजेश - फोटो : अमर उजाला

केरल में बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने में पिथौरागढ़ के मेजर राजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय सेना के 120 रेजीमेंट कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में तैनात मेजर राजेश उप्रेती एवं उनके साथी मेजर रविशंकर के नेतृत्व में बाढ़ क्षेत्र में गई टीम ने पांच हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

विज्ञापन


केरल के पथानममित्ता जिले की कमान संभाले मेजर राजेश उप्रेती ने फोन पर बताया कि 15 अगस्त की रात को लोहागांव एयरपोर्ट से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रवाना हुए। बाढ़ प्रभावित पथानममित्ता और एर्नाकुलम जिले पहुंचे। वहां पर हालात बदतर थे। लगभग 10 से 15 फुट तक पूरे इलाके में पानी भरा था। तैरकर या नाव से ही प्रभावितों तक पहुंचा जा सकता था। पूरा इलाका पानी से भरा था। पानी में तैरते सांप नजर आ रहे थे। ऐसे में उन्होंने स्वयं अपनी टीम के साथ तैर कर प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
विज्ञापन


लगभग पांच हजार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बाढ़ पीड़ितों की जान बचाने वाले मेजर राजेश उप्रेती ने जहां भारतीय सेना का मान बढ़ाया है, वहीं सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लोगों में भी खुशी है। मेजर राजेश ने साबित कर दिया कि देशसेवा में उत्तराखंड के जवानों का अहम योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed