फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   mahila aspataal mein hue 172 altraasaund

महिला अस्पताल में हुए 172 अल्ट्रासाउंड

Wed, 26 Jun 2019 11:14 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 26 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
mahila aspataal mein hue 172 altraasaund
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : पिथौरागढ़
महिला अस्पताल में गर्भवती और बीमार महिलाओं की अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक अस्पताल में 172 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती और अन्य महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखौलिया अस्पताल पहुंच कर अल्ट्रासाउंड करते हैं। सुबह से नगर के आसपास और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नेपाल से भी महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पर्ची लगाने को लाइन में लग गईं। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।


रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रखौलिया प्रात: सवा नौ बजे अस्पताल में पहुंच कर अल्ट्रासाउंड में जुट गए। शाम तक 172 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। बताया कि गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला, झूलाघाट और नेपाल से भी महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची थी। अस्पताल में लंबे समय से स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग की जा रही है। बावजूद इसके रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed