{"_id":"67056fe5dd933f9b5c0c6f14","slug":"mahendra-pratap-singh-became-dig-from-commander-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-118848-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महेंद्र प्रताप सिंह सेनानायक से बने डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महेंद्र प्रताप सिंह सेनानायक से बने डीआईजी
Tue, 08 Oct 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मुख्यालय में डीआईजी के पद पर पदोन्नत होते महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी मिर्थी में लंबे समय तक सेनानायक रहे महेंद्र प्रताप सिंह को दिल्ली मुख्यालय में डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई।
महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा डीडीहाट जीआईसी से प्राप्त की है। पिथौरागढ़ के डिग्री कॉलेज से बीएससी की शिक्षा ली है। उन्होंने इसके बाद आईटीबीपी में सहायक सेनानी के पद की परीक्षा पास कर आईटीबीपी में सहायक सेनानी के साथ अपना सफर प्रारंभ किया। वह आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी में 2016-2019 तक सेनानायक के पद पर कार्यरत रहे। सेनानायक रहने के दौरान उन्होंने जीआईसी डीडीहाट में पढ़ाई को बेहतरीन बनाने के लिए कई कार्य किए। उनके डीआईजी बनने पर डीडीहाट यूथ सोसाइटी और जीआईसी के पुरातन छात्र संघ ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद