{"_id":"679fab3fa733a185580dfa2e","slug":"mahakali-xi-won-the-kabaddi-competition-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-123435-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महाकाली इलेवन ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महाकाली इलेवन ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। यूथ आर्मी और माई भारत के स्वयंसेवकों ने गंगोलीहाट नगर में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
पुरुष वर्ग की कबड्डी में महाकाली इलेवन ने प्रथम स्थान जबकि लाली एक्सप्रेस टीम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में आयुष और नेहा प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, आयुष पंत, गौतम कुमार और नेहा बिष्ट, सुनैना, लक्षिता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि वीडियो जगदीश पाठक, विशिष्ट अतिथि पीयूष राठौर, भगवान बिष्ट रहे। इसमें गौरव पंत, गौरव बोरा, अमित वर्मा, भूपेश पंत, तमन्ना कोठारी, दीपक बोरा आदि ने सहयोग किया।
फोटो: 02 पीटीएच 11पी- गंगोलीहाट में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। स्रोत: यूथ आर्मी
टीपीएल क्रिकेट मैच का फाइनल कारगिल क्लब बनबसा ने झटका
-पूर्व विधायक स्व. कैलाश गहतोड़ी की स्मृति में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी की स्मृति में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चले रहे टीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कारगिल क्लब बनबसा ने सीए टाईटन्स को तीन रन से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मैन आफ द मैच सैम चंद, मैन आफ द सीरीज रोहित महर, बेस्ट बैटसमैन दीपक चंद्र रहे।
विज्ञापन
रविवार को टाॅस जीतकर कारगिल क्लब बनबसा ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन बनाए। जवाब में सीए टाईटन्स की टीम 137 रन ही बना पाई। निर्णायक सोनू भट्ट, जितेंद्र सामंत रहे। आंखों देखा हाल प्रकाश और मोहित कनवाल ने सुनाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि गिरीश गहतोड़ी, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, अमन ठाकुर, योगेश चंद, मान बहादुर पाल, कमलेश भट्ट, प्रभारी कोतवाल एसएसआई सुरेंद्र कोरंगा मौजूद रहे।
फोटो-02सीपीटी07पी
देवीधुरा ने जीता वॉलीबाल मैच
देवीधुरा (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवीधुरा इकाई ने नगर खेल कुंभ के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पखौटी और देवीधुरा के बीच खेला गया। इसमें देवीधुरा ने 35-30 अंकों से जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष नरेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला संयोजक सुदीप चम्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज, विवेक पुजारी, भास्कर आदि मौजूद रहे। संवाद
छह फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गुदमी नई बस्ती स्थित मां पूर्णागिरि शारदा क्रिकेट क्लब का नशामुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब छह फरवरी को होगा। आयोजन कमेटी उपाध्यक्ष विनोद भारती ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व के कारण रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले को स्थगित किया गया है। फाइनल मुकाबला आगामी बृहस्पतिवार 6 फरवरी को होगा। संवाद