फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mahadev army took out procession from land to Jageshwar Dham

महादेव सेना ने शोभायात्रा के साथ कार्यकारणी का विस्तार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mahadev army took out procession from land to Jageshwar Dham
थल में शोभा यात्रा निकालते महादेव सेना के लोग। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। महादेव सेना ने थल बालेश्वर धाम से जागेश्वर धाम तक शोभायात्रा निकाली। जागेश्वर पहुंचकर महादेव सेना ने जागेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक पाठ किया। इस शोभायात्रा में थल, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, देहरादून, हल्द्वानी, हल्दूचौड़, रुद्रप्रयाग, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली से सभी राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य पहुंचे थे। इस दौरान महादेव सेना की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट ने कार्यकारिणी का गठन किया। बाजपुर के खीम सिंह दानू को कुमाऊं मंडल, देहरादून के बद्री प्रसाद उनियाल को गढ़वाल मंडल का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ के कमल सनवाल को कुमाऊं मंडल, रुद्रप्रयाग के दीपक पुरोहित को गढ़वाल मंडल का महासचिव, हल्द्वानी के जीवन सिंह मेहरा को कुमाऊं मंडल का मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी का दायित्व टिहरी उत्तरकाशी के बद्री प्रसाद, हरिद्वार के राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, देहरादून के केशव उनियाल, उधम सिंह नगर के मान सिंह मेहता, चमोली के दीपक पुरोहित, चंपावत के राजेंद्र सिंह चौहान, जगदीश चंद्र जोशी, नैनीताल के विजय फुलारा, जीतेंद्र तिवारी, अल्मोड़ा के राजेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र भट्ट (लाल बाबा), बागेश्वर के महंत हरीश गिरी, विनोद पांडे, पिथौरागढ़ के प्रहलाद सिंह भैसोड़ा, लाल सिंह को दिया गया। सभी पदाधिकारियों को महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बल्लभ ने पद की गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed