फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Maa Kotgadi, the goddess of justice

Pithoragarh News: न्याय की देवी के रूप में पूजी जाती हैं मां कोटगाड़ी

Mon, 27 Mar 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Maa Kotgadi, the goddess of justice
पांखू स्थित मां कोटगाड़ी का गर्भगृह। संवाद - फोटो : पांखू स्थित मां कोटगाड़ी का गर्भगृह। संवाद

विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग विकास के पांखू में स्थित मां कोटगाड़ी में भक्तों की अटूट आस्था है। यहां लोग न्याय के लिए आते हैं। सच्चे मन से की गई आराधना को मां अवश्य स्वीकार करती हैं।

देवी भागवत पुराण के अनुसार 54 शक्ति पीठों की पूजा होती है। देवी सती के शव को गोद में लेकर जब शिवजी ने तांडव किया था। तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से उसके 54 टुकड़े किए थे। यह टुकड़े जहां-जहां गिरे उस स्थान पर आदि शक्ति पीठ की स्थापना हुई।
विज्ञापन

पांखू के कोकिला स्थान पर देवी का योनि वाला भाग गिरा था। इसलिए यहां योनि आदि शक्ति पीठ की पूजा होती है। इसे कोट यानी न्याय की देवी भी कहा जाता हैं जो कोटगाड़ी माता के नाम से प्रसिद्ध हुई। यहां देवी सातवीं वैष्णवी के रूप में पूजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदि गुरु शंकराचार्य ने यहां आकर इसके तात्कालिक शक्ति और दिव्य महात्म्य का बखान किया था। इन्हें कोकिला माता के नाम से भी जाना जाता हैं। मां के दरबार में जर, जमीन और जोरू के विषय पर तुरंत फैसला होता है। जब लोगों को कहीं से न्याय नहीं मिलता है तब वह इस कोट में आकर सादे कागज में अपनी अर्जी लगाते हैं।


देवी को जंगल चढ़ाते हैं ग्रामीण
थल (पिथौरागढ़)। वनों के अंधाधुंध कटान से परेशान गांववासी अपने जंगल को भी देवी को चढ़ा देते हैं। देवी उनके जंगलों की देखभाल भी शक्ति से करती हैं। देवी के गर्भ गृह के भीतर जमीन के नीचे अविरल बहने वाली जल संपदा है। इसका सिंचाई और पीने के शुद्ध पानी के रूप में प्रयोग होता है। इसी प्रवाह से निकले पानी से कोकिला नदी या क्रांति नदी की महत्ता स्कंद पुराण में वर्णित है। कोटगाड़ी माता को लोग जहां डाक द्वारा भी अर्जी दाखिल करते हैं वहीं दूर से मनौती मानने पर भी वो सबकी सुन लेती है। वैसे तो वर्ष भर में भारत के सभी कोने से दर्शनार्थी पहुंचते हैं लेकिन यहां चैत्र नवरात्र और दशहरा की अष्टमी पर भव्य मेला लगता है। संवाद



सुबह बिस्तर में मिलती हैं सलवटें
थल (पिथौरागढ़)। मंदिर के पुजारी जीवन चंद्र पाठक रोज रात को देवी मां की सैया सजाते हैं। मां रात्रि को उस पर विश्राम करती हैं। सुबह के समय बिस्तर पर सलवटें मिलती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed