फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lvti Go home, go home Plti Bharat Vir

लवटि जाओ घर को, पलटि जाओ घर को भारत वीर

Sun, 16 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गणाईगंगोली/डीडीहाट Updated Sun, 16 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lvti Go home, go home Plti Bharat Vir
गणाईगंगोली की रामलीला में राम-सीता विवाह के बाद निकली झांकी - फोटो : अमर उजाला

वड्डा की रामलीला में भरत चित्रकूट और सूर्पणखा के नाक, कान काटने की लीला का मंचन किया गया। गणाईगंगोली की रामलीला में राम विवाह का मंचन किया गया। बाजार में झांकी निकाली गई। डीडीहाट के हाटथर्प की रामलीला में वनवास का मंचन हुआ।

विज्ञापन


वड्डा की रामलीला में राम, लक्ष्मण, सीता के वन जाने के बाद वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। भरत तीनों माताओं और शत्रुघ्न के साथ राम को मनाने पंचवटी पहुंचते हैं। भगवान राम अयोध्या लौटने से मना करते हुए कहते हैं- लवटि जाओ घर को, पलटि जाओ घर को भारत वीर। बैठि अयोध्या राज करो भैय्या निर्मल सरयू तीर। भूखन को भैय्या भोजन दीजो, नंगन को पहनाओ चीर भारत वीर। इसके बाद पंचवटी में सूर्पणखा राम, लक्ष्मण को रिझाने की कोशिश करती है। लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक, कान काट लेते हैं। वड्डा की रामलीला में जाजरदेवल थाने के पुलिस कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


गणाईगंगोली में राम विवाह का सुंदर मंचन किया गया। बाजार में राम बारात की झांकी निकाली गई। राजतिलक की तैयारियों के बीच राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी मिल जाती है। भगवान राम लक्ष्मण और सीता माता के साथ वन को प्रस्थान करते हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। रामलीला संचालन में शंभु सिद्धार्थ पांडेय, कैलाश कोठारी, नयन बाणी, खिलपति पांडे आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट के हाटथर्प की रामलीला में कोपभवन में बैठी कैकई से राजा दशरथ का संवाद होता है। कैकई अपने हठ पर अड़ी रहती है। हार मानकर राजा दशरथ राम को वनवास, भरत को राजगद्दी का वरदान दे देते हैं। राम, लक्ष्मण, सीता वन को चल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed