{"_id":"65a8154b80ee90a85a042d1a","slug":"lost-rs-664-lakh-in-the-greed-of-earning-money-online-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-4812-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऑनलाइन रुपये कमाने के लालच में गंवाए 6.64 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऑनलाइन रुपये कमाने के लालच में गंवाए 6.64 लाख रुपये
Wed, 17 Jan 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑनलाइन रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक से साढ़े छह लाख से अधिक की ठगी कर ली। पिथौरागढ़ पुलिस ने मुंबई जाकर साइबर ठगों को नोटिस दिया है।
2 जुलाई 2023 को पिथौरागढ़ के टकाना निवासी मयंक सामंत ने साइबर सेल को तहरीर सौंपी थी। उन्होंने बताया था कि उनको घर में बैठे ऑनलाइन काम करने का मैसेज आया जिस पर क्लिक कर ओपन करने पर ट्रेनिंग के बारे में बताया गया। पहले उसने 200 रुपये एक व्यक्ति के खाते में जमा किए। कमीशन के तौर पर 90 रुपये उसके खाते में आ गए। इसके बाद उसे टेलीग्राम लिंक भेजा गया। फिर वह ठगों के जाल में फंसता गया और अलग-अलग नंबर पर कुल 6,64,663 रुपये की ठगी का शिकार हो गया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से दो आरोपियों रमेश प्रसाद निवासी मकान नंबर 507/31 महाणारूल्तानगर कांदीवली वेस्ट थाना चारकोप, मुंबई और भरत सिंह निवासी दूध तलाई थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), हाल निवासी गोवर्धनदास बिल्डिंग नियर सेंटर प्लाजा थाना विट्ठलदास मार्ग मुंबई को 16 जनवरी 2024 को थाना चारकोट और थाना मित्थलबाई पटेल मार्ग मुंबई से हिरासत में लेकर धारा 41क सीआरपीसी का नोटिस दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को समय से न्यायालय में पेश होने को कहा गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप यादव, गोविंद रौतेला, मनोज पांडे शामिल रहे।
विज्ञापन
--
साइबर ठग ने खाते से 68,300 रुपये उड़ाए
लोहाघाट (चंपावत)। साइबर ठग ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 68,300 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुधवार को एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि प्रेमनगर लोहाघाट के एक व्यक्ति ने थाने में उसके साथ साइबर ठगी होने की तहरीर दी।
तहरीर में पीड़ित ने बताया बीते साल जुलाई में एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की। बताया कि पहले तो ट्रेडिंग के नाम पर उसे लालच देता रहा। बाद में साइबर ठग ने धोखे में रखकर उसके खाते से अलग-अलग समय में 68,300 रुपये उड़ा लिए। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
--
साइबर सेल ने तीन लोगों को ऑनलाइन ठगी के रुपये वापस कराए
टनकपुर(चंपावत)। साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों के बैंक खातों में 85 हजार रुपये की शतप्रतिशत धनराशि को वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार टनकपुर निवासी विजय कुमार ने सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने सेना का अफसर बनकर लोहे का गेट बनाने के नाम पर खाते से 60,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।
इसके अलावा टनकपुर के ही तरवेज ने खाते से 1500 रुपये ऑनलाइन की ठगी होने की तहरीर सौंपी थी। वहीं तीसरे मामले में टनकपुर के दीपक खत्री से भी अज्ञात व्यक्ति ने शटरिंग का सामान देने के नाम पर खाते से 10,000 की ठगी थी। एसपी अजय गणपति और सीओ के निर्देश पर टीम ने पीड़ितों के रुपये वापस दिलाए। पुलिस टीम में साइबर सेल टनकपुर के हेड कांस्टेबल बिहारी लाल, रितेश बोहरा शामिल रहे। संवाद