{"_id":"6aac27c484c7324e71023852","slug":"lord-vishwakarma-was-worshipped-at-various-places-in-tanakpur-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144493-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टनकपुर में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टनकपुर में जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा
Thu, 17 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में आज भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। विभिन्न संस्थानों में मशीनों, औजारों और तकनीकी उपकरणों की विधिवत पूजा हुई।
निर्माणाधीन आईएसबीटी परिसर में कार्यदायी संस्था वीकेजे प्रोजेक्ट ने पूजा का आयोजन किया। जीएम जयविंदर सिंह के नेतृत्व में पूजा हुई और भंडारा भी लगा। इस अवसर पर डीपीएम शाहिद हुसैन, एफएम राम चंद्र और बालम सिंह रावत सहित कई लोग मौजूद थे। रोडवेज, उत्तराखंड जल संस्थान और नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंप हाउसों में भी पूजा की गई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी पर्व मना, कार्यदेशक गिरीश चंद्र जोशी उपस्थित थे। यहां विभिन्न ट्रेडों में मशीनों और औजारों की विधिवत पूजा हुई। सभी ने सुरक्षित उपयोग का संकल्प लिया।