{"_id":"59e77f4b4f1c1bca678b65ff","slug":"long-line-looking-forward-to-atm-in-bediag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में एटीएम के आगे लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में एटीएम के आगे लग रही लंबी लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में स्टेट बैंक के एटीएम के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर ऐसा होता है कि त्योहारी सीजन में एटीएम धोखा दे जाते हैं, इस बार भी ऐसा ही हुआ है। ठीक दिवाली के समय नगर के एटीएम लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। नगर में भारतीय स्टेट बैंक के दो और यूनियन बैंक का एक एटीएम है। एसबीआई के एटीएम में पैसा तो है, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि यूनियन बैंक का एटीएम नकदी नहीं होने के कारण बंद पड़ा है।
विज्ञापन
यहां के एटीएम में सोमवार से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। लोगों ने धनतेरस के लिए पैसे निकाले। जिन लोगों को धनतेरस के दिन पैसा निकालने का मौका नहीं मिला, वह बुधवार को सुबह से ही लाइन में लग गए। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पैसा निकालने के लिए यहां आए थे। इस बीच बुधवार को भी बैंकों में काम हुआ। अब बृहस्पतिवार से बैंक चार दिन के लिए बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
छुट्टी के दौरान नहीं होगी नकदी की दिक्कत
पिथौरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों का कहना है कि चार दिन की छुट्टी के दौरान एटीएम में नकदी की कोई समस्या नहीं रहेगी। स्टेट बैंक नगर क्षेत्र के छह एटीएम का संचालन खुद करता है। इन सभी में बुधवार को पर्याप्त धनराशि डाल दी गई है। स्टेट बैंक के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि लोगों को छुट्टी के दौरान भी एटीएम से पैसा मिलता रहेगा।
विज्ञापन