{"_id":"6613f2884df9b5bef3099c96","slug":"lok-sabha-election-2024-uttarakhand-door-to-door-voting-begins-for-elderly-and-disabled-voters-in-pithoragarh-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, घर बैठे बुजुर्ग और दिव्यांगजन डाल रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, घर बैठे बुजुर्ग और दिव्यांगजन डाल रहे वोट
Mon, 08 Apr 2024 07:05 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:05 PM IST
सार
Uttarakhand Election 2024: पिथौरागढ़ जिले में में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर मतदान शुरू कर दिया है। चारों विधानसभाओं 89 टीमें घर-घर जाकर मतदान करा रही हैं।
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले भर में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर मतदान शुरू कर दिया है। चारों विधानसभाओं 89 टीमें घर-घर जाकर मतदान करा रही हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक टीम में सुपरवाइजर, वीडियोग्राफर, सुरक्षाकर्मी सहित पांच सदस्य हैं। इनके अतिरिक्त हर टीम के साथ बीएलओ और एक अन्य कर्मचारी मौजूद हैं। पोस्टल मतदाताओं के पास पहुंचने की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। मतदान 10 अप्रैल तक चलेगा। मतदान से वंचित रहे लोग 10 से 13 तारीख तक दूसरा चरण में मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur: डीएम उदय राज सिंह ने गेहूं काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ, किसानों से ली जानकारी
विज्ञापन
धारचूला विधानसभ में 22 टीमें मतदान करा रही हैं। यहां 85 उम्र से अधिक के 220 और 44 दिव्यांग मतदाता हैं। डीडीहाट में भी 22 टीमें मतदान करा रही हैं। जिसमें 124 बुजुर्ग और 26 दिव्यांग मतदाता है। पिथौरागढ़ में 21 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 132 बुजुर्ग और 22 दिव्यांग मतदाता हैं। गंगोलीहाट विधानसभा में 24 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 278 बुजुर्ग और 50 दिव्यांग मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जाशी ने मतदान कर्मियों को शत-प्रतिशत मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।