फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lok Sabha Election 2024: 547 polling parties leave for all four assembly constituencies of Pithoragarh

Election 2024: पिथौरागढ़ की चारों विधानसभा के लिए 547 पोलिंग पार्टियां रवाना, डीएम ने दिए ये निर्देश

Thu, 18 Apr 2024 04:37 PM IST
pithoragarh Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:37 PM IST
सार

Election 2024: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम, एसपी ने चारों विधानसभाओं के लिए 547 पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: 547 polling parties leave for all four assembly constituencies of Pithoragarh
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम, एसपी ने चारों विधानसभाओं के लिए 547 पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों के लिए रवाना किया। जिले के 64 दूरस्थ बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पूर्व ही रवाना हो गई थी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। पिथौरागढ़ विधानसभा के 140, गंगोलीहाट के लिए 156, डीडीहाट के 140 और धारचूला के 111 पोलिंग पार्टियों को एलएसएम कैंपस से रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर जोनल पुलिस अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के सकुशल पहुंचने की सूचना समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्र के अंदर पाई गई कमियों को ठीक करने को कहा। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचना कंट्रोल और उच्च अधिकारियों को देने को कहा। एसपी ने सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: चुनाव के कारण शादियों में आ रही हैं दिक्कतें, जानें क्या बोला पीड़ित परिवार; जानिए DM का सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


382 पीआरडी जवान मुस्तैद
जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी का कहना है कि लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले की चारों विधानसभाओं में 382 पीआरडी जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी से पूर्व सभी जवानों को ब्रिफ किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed