फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   logon ne jal sansthaan ke khilaaph lagaaya naare

लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ लगाए नारे

Mon, 29 Apr 2019 10:20 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 29 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
logon ne jal sansthaan ke khilaaph lagaaya naare
गणाई गंगोली में पानी के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : पिथौरागढ़
 गणाईगंगोली के कूना और देवराडी बोरा में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर जलसंस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बार-बार समस्या बताने के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


पेयजल संकट का समाधान नहीं करने पर सोमवार को कूना और देवराड़ी बोरा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क किनारे खाली बाल्टियों के साथ जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले लंबे समय से जल संकट बना हुआ है। नलों में पानी नहीं आने से स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति में ही पूरा समय बीत रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से कहने के बाद भी पानी की आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश नहीं की गई है। नारेबाजी करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, गोविंद बोरा,बलबीर बोरा, देवेंद्र बोरा, बलबीर सिंह बोरा, राजा बोरा, चंचल सिंह,अनूप बोरा, किशन सिंह, राजकुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में भी बढ़ने लगा जल संकट
पिथौरागढ़। बढ़ती गर्मी के साथ ही पिथौरागढ़ शहर में भी जल संकट बढ़ने लगा है। कई हिस्सों में पेयजल योजनाएं नहीं होने के कारण लोग हैंडपंपों से पानी जुटा रहे हैं। अधिक गर्मी पड़ने पर यह हैंडपंप भी सूख जाते हैं। गर्मियों में लोग जल स्रोतों का रुख करने लगते हैं। आधी आबादी की प्यास बुझाने वाले महादेव धारे में सुबह से ही लंबी कतार लगने लगी है। हुड़ेती गांव के साथ ही सरस्वती विहार कॉलोनी, जीआईसी, लिंक रोड, जगदंबा कॉलोनी, टकाना आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग महादेव धारे से पीने का पानी ढो रहे हैं। उधर विण क्षेत्र के लोग हुड़कन्ना धारे से पानी भर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed