फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   List of personnel feeds in computer

कार्मिकों की सूची कंप्यूटर में फीड की

Sun, 28 Oct 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
List of personnel feeds in computer
पिथौरागढ़ में कार्मिकों की कंप्यूटर फीडिंग का अवलोकन करते जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निकाय निर्वाचन के लिए कार्मिकों की सूची कंप्यूटर में फीड कर दी है। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने फीडिंग कार्य का अवलोकन किया।

विज्ञापन


प्रभारी कार्मिक निकाय निर्वाचन/परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत और फीडिंग प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि जिले के पांचों निकाय क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए 1071 कार्मिकों के नाम कंप्यूटर में फीड किए गए हैं। इसमें से 385 कार्मिकों की तैनाती मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने में की जा रही है। बताया कि पांचों निकाय क्षेत्रों में 69 मतदान केंद्र है। पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 41, धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट निकाय क्षेत्र में 7-7 मतदान केंद्र हैं। पिथौरागढ़ में 4 और शेष में एक-एक मतदान पार्टी रिजर्व में रखी गई है।
विज्ञापन


कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण 12 नवंबर को पिथौरागढ़ महाविद्यालय में दिया जाएगा। द्वितीय प्रशिक्षण 17 नवंबर को दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्मिकों को तैनाती आदेश समय पर मिलें, इसके लिए विभागों की जिम्मेदारी तय कर ली जाए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वंदना, एडीएम आरडी पालीवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवींद्र जोशी, गौरव कुमार, प्रशासनिक अधिकारी महिमन जोशी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव संपन्न कराने के लिए 11 लाख और मांगे
पिथौरागढ़। जिले के पांचों निकायों के चुनाव संपन्न कराने के लिए शासन से 17 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने 11 लाख रुपये की और मांग की है। यात्रा भत्ते में जिले को 6.89 लाख रुपये मिले हैं। दो लाख रुपये की और डिमांड की गई है, मानदेय भत्ते के लिए 3.5 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। 3.5 लाख रुपये की और मांग की गई है। गाड़ी अनुरक्षण, पेट्रोल खरीद मद में 3.5 लाख रुपये मिले हैं। 1.5 लाख रुपये की और डिमांड की गई है। अन्य व्यय मद में 3.58 लाख रुपये मिले हैं। 4 लाख रुपये की और मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed