{"_id":"5a4bb7d44f1c1bfc0f8b73f6","slug":"linkage-to-kailash-yatra-will-connect-to-wifi-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा का गुंजी पड़ाव वाईफाई सुविधा से जुड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा का गुंजी पड़ाव वाईफाई सुविधा से जुड़ेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कैलाश यात्रा की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव गुंजी इस बार यात्रा के दौरान वाईफाई सुविधा से जुड़ जाएगा। हर यात्री की जानकारी वेबसाइट पर लोड की जाएगी। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त शौचालय बनाए जाएंगे और नियमित सफाई की जाएगी। मंगलवार को डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि यात्रा के दौरान सभी आवश्यक उपकरण, रेस्क्यू टीम तैनात रहेगी। मजदूरों और घोड़े वालों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाएगा। हर पड़ाव में एक-एक डीएसपीटी (डिजिटल सेटेलाइट फोन टर्मिनल) लगाए जाएंगे और शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। डीएम ने कहा कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले, इसके लिए सभी विभागों को काम करना होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि इस समय सीमा सड़क संगठन घट्टाबगड़ से बूंदी तक 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि यह सड़क हर हाल में चार अप्रैल तक तैयार हो जानी चाहिए, ताकि कैलाश यात्रा की तैयारी और मौसमी प्रवास से वापस लौटने वालों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र से एसएसबी की चौकियों को फिलहाल कुमाऊं मंडल विकास निगम के पड़ावों में शिफ्ट किया जाए। इसके अलावा लोनिवि वैकल्पिक पैदल मार्ग का निर्माण समय पर पूरा करे। सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर एसएसबी की जमीन भी कट रही है, इसके बदले में एसएसबी को दूसरी जगह जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सड़क एवं रास्तों के निर्माण के लिए अतिरिक्त मजदूर और संसाधनों की जरूरत है तो उसका प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें, ताकि निर्धारित समय पर काम पूरा हो सके। बैठक में केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, लोनिवि के मुख्य अभियंता सत्येंद्र शर्मा, एसएसबी 11वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेश कुमार, एडीएम मोहम्मद नासिर, धारचूला के एसडीएम आरके पांडे, सीमा सड़क संगठन और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद थे।